इस्लाम धर्म में विश्वास करने वाले लोगों का एक प्रमुख त्यौहार है । 
ईद उल अजहा का त्यौहार हिजरी के आखिरी महीने जुल हिज्ज में मनाया जाता है। 
ईद उल अजहा का अक्षरश: अर्थ त्याग वाली ईद है इस दिन जानवर की कुर्बानी देना एक प्रकार की प्रतीकात्मक कुर्बानी है।
इस्लामिक मान्यता के अनुसार हज़रत इब्राहिम अपने पुत्र हज़रत इस्माइल को इसी दिन खुदा के हुक्म पर खुदा कि राह में कुर्बान करने जा रहे थे, तो अल्लाह ने उसके पुत्र को जीवनदान दे दिया जिसकी याद में यह पर्व मनाया जाता है।
 इस शब्द का बकरों से कोई संबंध नहीं है। न ही यह उर्दू का शब्द है। 
 असल में अरबी में 'बक़र' का अर्थ है बड़ा जानवर जो जि़बह किया (काटा) जाता है। 
 उसी से बिगड़कर आज भारत, पाकिस्तान व बांग्ला देश में इसे 'बकरा ईद' बोलते हैं। 
 ईद-ए-कुर्बां का मतलब है बलिदान की भावना। 
 अरबी में 'क़र्ब' नजदीकी या बहुत पास रहने को कहते हैं मतलब इस मौके पर अल्लाह् इंसान के बहुत करीब हो जाता है।
 कुर्बानी उस पशु के जि़बह करने को कहते हैं जिसे 10, 11, 12 या 13 जि़लहिज्ज (हज का महीना) को खुदा को खुश करने के लिए ज़िबिह किया जाता है।
 कुरान में लिखा है : हमने तुम्हें हौज़-ए-क़ौसा दिया तो तुम अपने अल्लाह के लिए नमाज़ पढ़ो और कुर्बानी करो।
ईद-उल-अज़हा (बकरीद)  तारीख
Year	Weekday	Date	Name	                         Holiday Type
2016	Tue	              13 Sep	Bakr Id/Eid ul-Adha	Gazetted Holiday
2017	Sat	               2 Sep	Bakr Id/Eid ul-Adha	Gazetted Holiday
2018	Wed               22 Aug	Bakr Id/Eid ul-Adha	Gazetted Holiday
2019	Mon	              12 Aug	Bakr Id/Eid ul-Adha	Gazetted Holiday
2020	Sat	              1 Aug	Bakr Id/Eid ul-Adha	Gazetted Holiday
2021	Wed               21 Jul	Bakr Id/Eid ul-Adha 	Gazetted Holiday

No comments:
Post a Comment